पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • CHANDERA News Mp News The Student Took The Answer Book After Taking The Exam The Teacher Arrived With The Police

परीक्षा देकर छात्र घर ले गया उत्तरपुस्तिका, पुलिस के साथ पहुंचे शिक्षक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के चंदेरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर 10वीं की बोर्ड परीक्षा चल रही है। गुरुवार को एक छात्र पेपर को हल करके उत्तरपुस्तिका को अपने घर ले गया। जब शिक्षकों ने गिनती की तो एक उत्तरपुस्तिका कम निकली। शिक्षक पुलिस के साथ छात्र के घर पहुंचे। फिर दो घंटे बाद उत्तरपुस्तिका जमा हो सकी। एक बार फिर 10वीं बोर्ड परीक्षा में लापरवाही सामने आई है।

चंदेरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल परीक्षा केंद्र के कक्ष क्रमांक एक में गणित का पेपर चल रहा था। छात्र परीक्षा देने गए थे, समय पूरा होने पर पर्यवेक्षक ने छात्रों से कॉपी जमा करने को कहा।

इस दौरान 102131779 रोल नंबर के छात्र महेश सूत्रकार निवासी मेंदवारा उत्तरपुस्तिका को जमा न करके वह अपने साथ घर ले गया। इसके साथ ही सभी छात्र अपने-अपने घर चले गए। शिक्षकों ने उत्तरपुस्तिकाओं की गिनती की तो उसमें एक कॉपी कम निकली। जिस पर सभी शिक्षकों के होश उड़ गए। इसकी जानकारी केंद्र अध्यक्ष को दी। इसमें 102131779 रोल नंबर की उत्तरपुस्तिका नहीं मिल रही थी। इसके बाद शिक्षकों ने उसका नाम पता निकालकर निकाला। दो घंटे बाद पुलिस के साथ शिक्षक उसके घर पहुंचे तो छात्र के पास उत्तरपुस्तिका मिली। इसमें पर्यवेक्षक जनक चौरसिया और छक्कीलाल बुनकर की ड्यूटी लगाई गई थी। केंद्र अध्यक्ष आरके जैन का कहना है कि दाेनों पर्यवेक्षक द्वारा लापरवाही बरती गई। जिस पर दोनों को नोटिस जारी किए गए।

दो निलंबित, दो को नोटिस जारी : जिले के चंदेरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर 10वीं की बोर्ड परीक्षा में नियुक्त पर्यवेक्षक जनक कुमारी चौरसिया, छक्कीलाल बुनकर को जिला पंचायत सीईओ हर्षल पंचाेली ने लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया। वहीं वाह पर्यवेक्षक धनराज बानखेड़े और वीरेंद्र कुमार चतुर्वेदी को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। अगर जवाब संतोष जनक नहीं हुआ तो दोनों शिक्षकों की दो-दो वेतन वृद्धि रोकी जाएगी।

अपने-अपने घर चले गए। शिक्षकों ने उत्तरपुस्तिकाओं की गिनती की तो उसमें एक कॉपी कम निकली। जिस पर सभी शिक्षकों के होश उड़ गए। इसकी जानकारी केंद्र अध्यक्ष को दी। इसमें 102131779 रोल नंबर की उत्तरपुस्तिका नहीं मिल रही थी। इसके बाद शिक्षकों ने उसका नाम पता निकालकर निकाला। दो घंटे बाद पुलिस के साथ शिक्षक उसके घर पहुंचे तो छात्र के पास उत्तरपुस्तिका मिली। इसमें पर्यवेक्षक जनक चौरसिया और छक्कीलाल बुनकर की ड्यूटी लगाई गई थी। केंद्र अध्यक्ष आरके जैन का कहना है कि दाेनों पर्यवेक्षक द्वारा लापरवाही बरती गई। जिस पर दोनों को नोटिस जारी किए गए।
खबरें और भी हैं...