पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Prithvipur News Mp News The Video Of The Conversation Between The Guard And The Businessman Regarding Illegal Transport Is Viral

अवैध परिवहन को लेकर वनरक्षक और कारोबारी के बीच लेन-देन की बातचीत का वीडियो वायरल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जामनी नदी से रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन का मामला

चन्द्रपुरा के पास से निकली जामनी नदी से इन दिनों वन विभाग की मिली भगत के चलते अवैध रूप से रेत का जमकर उत्खनन किया जा रहा है। ट्रैक्टर चालकों से चंद रुपए लेकर यह वन विभाग के कर्मचारी बिना रोक टोक के परिवहन करने देते हैं। जिससे खनन माफिया के भी हौसले बुलंद हैं। अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर को छुड़ाने के एवज में रविवार को रुपयों के लेन-देन की बातचीन का एक वीडियो वायरल हुआ, जो दिनभर नगर में चर्चा का विषय रहा।

जामनी नदी के वन रेंज रमपुरा सुनौनिया बीट सब रेंज से इन दिनों दिन-रात रेत का अवैध तरीके से ट्रैक्टरों से परिवहन हो रहा है। मप्र की नदियों से रेत खनन कर उप्र ले जाकर ऊंचे दामों पर रेत बेची जा रही है। वहीं उप्र के लोग इन दिनों ट्रैक्टर लेकर जामनी नदी वन रेंज में दिन और रात अवैध रूप से रेत ले जाने में लगे हैं।

हाल ही में कन्धारी के भूरा अहिरवार का ट्रैक्टर वनरक्षक के द्वारा पकड़ा गया था। वीडियो में वह कहा रहा है कि वह हमेशा डिप्टी रेंजर और अन्य अमले को समय पर सेवा शुल्क देता है, लेकिन उसके बाद भी उसका ट्रैक्टर नहीं छोड़ा गया। जब उसने 5 हजार रुपए की राशि वनरक्षक मुलायम सिंह को दी, तो उसने बताया कि यह राशि उनके साथ-साथ डिप्टी रेंजर विजय शंकर श्रीवास्तव को भी दी जाती है। अहिरवार ने बताया कि हर हफ्ते उनका हिसाब किताब करने के बाद भी जबरन उनका ट्रैक्टर पकड़ा और उसे छुड़वाने में बड़ी मशकक्त करनी पड़ी। वनरक्षक और ट्रैक्टर मालिक व अन्य लोगों का लेन-देन को लेकर हो रही बातचीत का वीडियो वायरल हुआ। जिसकी शिकायत भी वरिष्ठ अधिकारियों से की गई।

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई: सीसीएफ


खबरें और भी हैं...