पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jatara News Mp News There Is Strength In Youth Devotion In Women Acharyashree

युवाओं में शक्ति, महिलाओं में भक्ति होती है ः आचार्यश्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुहारा में आचार्यश्री निर्भय सागर महाराज के प्रवेश पर श्रीफल समर्पित करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

मुहारा में आचार्यश्री निर्भय सागर महाराज के प्रवेश पर आरती एवं श्रीफल समर्पित करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वैज्ञानिक संत जैन तीर्थ खजुराहो की वंदना करते हुए आगमन कर रहे हैं। सामने वाले के दोष को देखकर दोष को प्रकट मत करो, मोन हो जाओ, दूसरे के गुणों को देखो। आदमी, पद, प्रतिष्ठा, संपदा से बड़ा नहीं, गुणों व मन से बड़ा है। यह बात आचार्यश्री निर्भय सागर महाराज ने जैन धर्मशाला मुहारा में श्रद्धालुओं के समक्ष व्यक्त की।

आचार्यश्री ने कहा कि युवाओं में शक्ति, महिलाओं में भक्ति और वृद्धों में युक्ति होती है, हमें बाहर की हवा से बचना है। बाहर की बुराइयों से बचकर अपने कॅरियर एवं कैरेक्टर को अच्छा बनाना है। हम अपने समय को, पढ़ाई, सेवा, धर्म एवं परोपकार में लगाएं, समय बहुत कीमती है। समय को सोने के समान समझें, सोने में ना बिताएं, टीवी व मोबाइल में समय बर्बाद ना करें। आज युवा फटे कपड़ों के फैशन में अंग प्रदर्शन में लगे हैं।

वस्त्र शरीर को ढकने के लिए हैं। हम आत्म दर्शन करें सील चरित्र को श्रेष्ठ रखें। स्वर्ण रूपी मृग के लालच से बचना है। क्योंकि लोभ, हमें दुर्गति में ले जाता है। जिसके कारण हमारी संस्कृति के साथ-साथ धर्म संस्कारों का नाश हो जाता है। मनोज जैन ने बताया आचार्य संघ में मुनिश्री शिवदत्त सागर, मुनिश्री हेम दत्त सागर मुनिश्री सुदत्त सागर मुनिश्री सोमदत्त सागर क्षुल्लक चंद्र दत्त सागर एवं क्षुल्लक विबुद्ध सागर महाराज शामिल है। बेरबार तिगैला से जगह-जगह श्रावकों ने पाद प्रक्षालन करते हुए भव्य अगवानी की। जैन समाज प्रवक्ता अशोक जैन ने बताया उक्त कार्यक्रम में कपूर चंद्र बंसल, प्रकाश रोशन, पवन मोदी, बंटी भार्गव, राजू देवराहा शामिल थे।

जतारा। समाज के लोगों ने मुनिश्री का किया आगमन।
खबरें और भी हैं...