पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Prithvipur News Mp News Today A Group Of Fishermen Will Protest Against The Department39s Policies At The Collectorate

विभाग की नीतियों के विरोध में मछुआरों का समूह आज कलेक्टोरेट पर देगा धरना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टीकमगढ़| राधापुर गांव रजाई के ढ़ीमर जाति के 60 से अधिक मछुआरों ने लगातार जनसुनवाई में कलेक्टर एवं सीईओ को आवेदन देकर फर्जी जय बगाज माता समूह की जांच कराने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण हताश होकर संभागायुक्त की शरण में गए। जहां से संभागायुक्त सागर ने सीईओ को पांच सदस्यीय दल गठित कर जांच करने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद सभी मछुआरों ने प्रदेश के वाणिज्यकर मंत्री बृजेन्द्र सिंह से भी अपनी आपबीती सुनाई थी, लेकिन कलेक्टर, सीईओ व मत्स्य विभाग ने मंत्री एवं संभागायुक्त के आदेश को न मानते हुए फर्जी जय बगाज माता समूह व उसके अध्यक्ष से सांठगांठ कर मत्स्य विभाग के नियमों का उल्लंघन करते हुए एक तरफा पट्टा देने का निर्णय कर दिया। जिससे राधापुर रजाई के 60 से अधिक मछुआरों के साथ अन्याय हुआ। जिसके विरोध में सोमवार को राधापुर रजाई के मछुआरे कलेक्टर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर आंदोलन करेंगे। जिसकी सभी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
खबरें और भी हैं...