- Hindi News
- National
- Prithvipur News Mp News Trash Being Thrown Near Homes Built On Toria People Upset
टोरिया पर बने घरों के पास फेंका जा रहा कचरा, लोग परेशान
नगर के वार्ड नंबर 3 निगासन टोरिया पर निवासरत परिवार की महिलाओं ने नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा उनके वार्ड में कचड़ा एवं मृत मवेशियों को हटाने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी इम्तियाज हुसैन को ज्ञापन सौंपा है।
वार्ड की महिलाओं ने सफाई प्रभारी को मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम सौंपे ज्ञापन में कहा कि निगासन टोरिया स्थित लोगों के आवास बने हुए है और वहीं पर परिवार सहित निवास करते हैं, लेकिन नगर परिषद के द्वारा नगर का कचड़ा एवं मृत मवेशी वहीं ले जाकर डाल दिए जाते हैं। जिससे वहां दुर्गंध फैलती है। लोगों को इसकी बजह से यहां पर रहने में परेशानी के साथ-साथ बीमार पड़ रहे हैं। महिलाओं ने नगर परिषद को दिए ज्ञापन में शीघ्र ही संक्रामक बीमारी से बचने के लिए यहां पर सफाई की मांग की है। सफाई प्रभारी पुष्पेंद्र यादव का कहना है कि यदि घरों के पास सफाई कर्मचारियों द्वारा कचड़ा ले जाकर यहां फेंका जा रहा है, तो मौके पर निरीक्षण किया जाएगा और वार्ड की सफाई करवाएं। ज्ञापन देने वाली महिलाओं में चंद्रा अहिरवार, रेखा अहिरवार, गनेशीवाई, सोमवती, कविता, कुसुम, मीरा, भारती, रानी, के साथ मुकेश अहिरवार, खुमान कुशवाहा, कमलेश अहिरवार शामिल थे।
पृथ्वीपुर। महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन।