- Hindi News
- National
- Chhatarpur News Mp News Trauma Center And Maternity Wing Could Not Lift Collectorate39s Ramp Is Also A Showpiece
ट्रामा सेंटर और मेटरनिटी विंग में नहीं लग पाई लिफ्ट; कलेक्टोरेट का रेम्प भी शोपीस
टीकमगढ़ | जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर और नई इमारत के मेटरनिटी विंग में लिफ्ट लगाई जाना थी, लेकिन बजट के अभाव में यह संभव नहीं हो पाया। शासन ने ट्रामा सेंटर को बनाने में करीब 5 करोड़ और मेटरनिटी विंग को बनाने में 6 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार बजट के अभाव की बात कर रहे हैं। जिससे दाेनों इमारतों में लिफ्ट की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही है। वहीं ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग में बनाया गया रैंप प्लाईवुड से पार्टीशन करके बंद डला है। ऐसे में गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को जांच करवाने के लिए पैथोलॉजी तक सीढ़ी चढ़कर ऊपर जाना पड़ता है। मरीजों के परिजनों का कहना है कि अगर रैंप खुला होता तो कम से कम स्ट्रेचर से तो मरीजों को पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए ऊपर ले जा सकते थे। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्ग, दिव्यांग और गंभीर रोगियों को ऊपर पैथोलॉजी तक ले जाने में होती है। इन दिनों जिला अस्पताल में मौसम के बदलाव के चलते ओपीडी 800-900 के बीच चल रही है। इनमें से राेजाना करीब 150-175 मरीजों की जांच होती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोजाना जिला अस्पताल आने वाले मरीजों में 25 फीसदी मरीजों को जांच करवाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।