- Hindi News
- National
- Niwari News Mp News Trouble Worsening Weather Has Increased Farmers39 Concerns
परेशानी... बिगड़ते मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता
आयोजन... शनिदेव मंदिर पर भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा
टीकमगढ़| धजरई स्थित त्रिदेव मंदिर पर शनिवार को रंग पंचमी महोत्सव का आयोजन किया गया। क्षेत्र भर के लोग मंदिर में होली खेलने पहुंचे। मंदिर के महंत सीताराम दास महाराज ने सभी को रंग गुलाल लगाकर रंगपंचमी मनाई। मुन्नी यादव ने बताया कि में हर वर्ष की भांति इस वर्ष रंग पंचमी मनाई गई। महंत सीताराम दास महाराज ने श्रीकृष्ण राधा संग भक्ति गीत गाए। भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई। भक्त मंडली द्वारा धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी गई। शाम तक रंग पंचमी का आयोजन चलता रहा।
आयोजन... शनिदेव मंदिर पर भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा
पर्व... रंग पंचमी पर धानुक समाज ने मनाया होली मिलन समारोह
निवाड़ी| इन दिनों बिगड़ रहे मौसम से किसान परेशान हैं। मौसम को लेकर किसानों में चिंता बढ़ती जा रही है। खेतों में गेहूं, चना, मटर, सरसों की फसलें पकने को तैयार है। कुछ फसलें पक कर तैयार भी हो गई है। जिन्हें किसान काटने की तैयारी कर रहे है लेकिन बीते दिनों सुबह से ही आसमान में काले बादल छा जाने और बारिश के आेलावृष्टि किसानों को परेशान कर रही है।
पृथ्वीपुर| नगर के निवाड़ी रोड पावर हाउस के पीछे बने शनि मंदिर में भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई है। जिसमें महिलाएं सिर पर कलश रखकर निकलीं। कलश यात्रा संकट मोचन मंदिर से शनिदेव मंदिर तक निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं और पुरुषों की टोली निकली। कलश यात्रा में डीजे, बैण्ड पर युवा जमकर थिरकते हुए निकले। पण्डितों द्वारा शनिदेव की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भागवत कथा का शुुभारंभ किया। इस अवसर पर पुजारी गोपाल दास जोशी, मुकेश जोशी, सुंदर नापित, रूपलाल पटवारी, महेंद्र रजक, जितेंद्र पाण्डेय, गजेंद्र पाण्डेय, अखलेश रजक, प्रभू रजक, राजू जोशी, सतेंद्र जोशी सहित कई लोग शामिल थे।
पृथ्वीपुर| नगर के निवाड़ी रोड स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में धानुक समाज का होली मिलन समारोह मनाया गया। शनिवार रंग पंचमी पर नगर सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों ने निवाड़ी रोड कृषि उपज मंडी में होली मिलन समारोह मनाया। जिसमें सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इसके साथ ही समाज को आगे बढ़ाने के लिए विचार विमर्श किया। मई माह में होने वाले सामूहिक विवाह के बारे में चर्चा की।
समाज के छक्की लाल वंशकार ने उपस्थित समाज बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी धानुक बरार समाज की युवा पीढ़ी को आगे लाना है। जिससे हमारा समाज आगे बढ़ सके और हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी कि आवश्यकता है। जिससे वह समाज के लिए कुछ कर सकें। समाज के हुकुम वंशकार ने कहा कि हम सबको एक-दूसरे से मिलकर चलना है और एक दूसरे का सहयोग करना है। समाज में गरीब परिवार की बेटियां है तो उनके लिए सर्व सम्मति से सामूहिक विवाह का आयोजन वर्ष में एक या दो बार अवश्यक करना चाहिए।
जिससे हमारे समाज के गरीब परिवार की बेटियों की शादी भी अच्छे तरीके से हो और वह खुशहाल जीवन यापन कर सकें। सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर रमेश प्रसाद, भूरे वंशकार, मोती वंशकार, हुकुम वंशकार, मोतीलाल वंशकार, धमेंद्र वंशकार,राकेश, सुरेंद्र वंशकार, रमेश वंशकार, कैलाश भारती, गौरी वंशकार, चंचू वंशकार सहित कई लोग शामिल थे।