- Hindi News
- National
- GULGANJ News Mp News Truck Parked On Road Side Hit By High Speed Mini Truck Two Serious
रोड किनारे खड़े ट्रक को तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, दो गंभीर
बड़ामलहरा| गुलगंज थाना क्षेत्र की बंधा पुलिस चौकी के ग्राम घिनौची के पिपरा पुलिया के पास खड़े एक ट्रक को तेज रफ्तार आयशर मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे आयशर ट्रक चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े 5 बजे पिपरा पुलिया के पास ट्रक क्रमांक एम पी 9 एच एच 2735 खड़ा था। तभी सागर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार आयशर मिनी ट्रक क्रमांक यू पी 51 ए टी 1450 के चालक ने रोड पर खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मिनी ट्रक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया और उसका चालक व क्लीनर उसमें बुरी तरह फंस गए । घटना की जानकारी लगते ही बंधा चौकी प्रभारी प्रथा दुबे एवं 100 डॉयल वाहन पर तैनात आरक्षक बालक दास, पॉयलट ओम प्रकाश चढ़ार मौके पर पहुंचे। वाहनों को रोक उनके चालकों की मदद से मिनी ट्रक में फंसे चालक और क्लीनर को निकाल कर 100 डॉयल की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ामलहरा भेजा।