पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ORCHHA News Mp News Turkish Ambassador Overwhelmed By Seeing Archaeological Beauty Of Orchha

ओरछा का पुरातात्विक सौंदर्य देख अभिभूत हुए तुर्की के राजदूत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शनिवार को ओरछा घूमने आए तुर्की के राजदूत शाकिर ओज़कान तोरुनलर ने पर्यटन नगरी के जहांगीर महल, राजा महल सहित कई पुरातात्विक स्मारकों का अवलोकन किया। अपनी प|ी के साथ ओरछा पहुंचे तुर्की के राजदूत शाकिर का पर्यटन विभाग के स्थानीय प्रबंधक संजय मल्होत्रा ने स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ गाइड सुनील सिंह ने उन्हें ओरछा के वैभवशाली इतिहास के साथ नगर के प्राकृतिक व पुरातात्विक स्थलों के बारे में जानकारी दी। ओरछा के बारे में जानकर तुर्की के राजदूत काफी प्रभावित हुए।

ओरछा भ्रमण के दौरान शाकिर व उनकी प|ी ने ओरछा के राजा महल और जहांगीर महल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहां विश्व के खूबसूरत स्थानों में से एक हैं। यहां का नैसर्गिक सौंदर्य भी आने वाले सैलानियों के लिए बेहद खास है, जो सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। गौरतलब है कि 13 मार्च को ग्वालियर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की टूरिज्म कॉनक्लेव रखी गई थी। जिसमें विश्व के कई देशों के राजदूत शामिल हुए थे। बिजनेश मीट के बाद शनिवार को तुर्की के राजदूत ग्वालियर से ओरछा घूमने पहुंचे। उन्होंने बातों ही बातों में बताया कि बिजनेश मीट के दौरान ओरछा के इतिहास के बारे में सुना। जिससे बाद इस पर्यटक स्थल को घूमने का मन बनाया। शाकिर ओज़कान तोरुनलर ने बताया कि प्राचीन बोलती इमारतें, यहां का कल्चर और नैसर्गिक व पुरातात्विक सौंदर्य शानदार है। यहां पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है।

ओरछा। तुर्की के राजदूत ने प|ी के साथ किया ओरछा का भ्रमण।
खबरें और भी हैं...