- Hindi News
- National
- Prithvipur News Mp News Turmeric Decoction Can Control Corona Virus Dr Upadhyay
हल्दी के काढ़े से कोरोना वायरस पर हो सकता है नियंत्रण: डॉ. उपाध्याय
टीकमगढ़| मप्र शासन के आयुष विभाग ने कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए एडवाईजरी जारी की गई है। इस संबंध में कलेक्टर हर्षिका सिंह के द्वारा आयुष अधिकारी डॉ. एके उपाध्याय को नोडल अधिकारी बनाया गया है, तथा जिले के सभी चिकित्साधिकारी एवं पैरामेडिकल स्टाॅफ को इस संबंध में प्रशिक्षण देकर आमजन में जागरुकता का भाव पैदा करने के लिए निर्देशित किया गया।
इस संबंध में डॉ. उपाध्याय ने बताया कि प्राचीन भारतीय आयुर्वेदिक परम्पराओं में कोरोना जैसे गंभीर वायरस की रोकथाम का उपाय है। उन्होंने बताया कि इसमें व्यक्तिगत स्वच्छता ज्यादा महत्वपूर्ण है। साथ ही हाथ धोने की प्रक्रिया को भी सभी को अपनाने की सलाह दी है। योग एवं प्राणायाम के माध्यम से भी शरीर की प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाकर भी इसे काफी हद तक कन्ट्रोल कर सकते हैं। आयुर्वेदिक औषधियों में गिलोय(अम्रता), तुलसी पत्र, अदरक, हल्दी एवं काली मिर्च को काढ़े के रूप में उबालकर उसका सेवन करने से काफी हद तक इस बिमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है। कोरोना वायरस से व्यक्ति को सर्दी, जुखाम एवं बुखार शुरूआत मंे होता है। बाद में यह बढ़कर व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देता हैं। इसी उद्देश्य से भारतीय चिकित्सा पद्धति से शरीर की प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने वाले द्रव्यों का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद है। होम्योपैथिक मेडिसन आर्सेनिक एल्बम-30 का उपयोग भी इस बीमारी के बचाव में कामगर साबित हुआ है।