पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Prithvipur News Mp News Twin Newborn District Hospital Referral When Condition Is Critical

हालत गंभीर होने पर जुड़वा नवजात जिला अस्पताल रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छतरपुर | गौरिहार क्षेत्र में महोकला गांव की एक महिला ने शनिवार की देर रात स्थानीय अस्पताल में दो बच्चों को जन्म दिया। जन्म के कुछ समय बाद बच्चों की हालत बिगड़ने पर ड्यूटी डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार महोकला गांव की ज्ञान देवी पति मनीराम कुशवाहा ने शनिवार की देर रात दो जुड़वां बच्चों को गौरिहार अस्पताल में जन्म दिया। कुछ समय बाद इन बच्चों की हालत गंभीर हाेने पर ड्यूटी डॉक्टर ने 108 वाहन के ईमटी महेश कोटवार और पायलट मनीष श्रीवास को बुलवाय और जिला अस्पताल भिजवा दिया। यहां पर एनएनसीयू वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...