पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhatarpur News Mp News Two Accused Seeking Ransom Of 20 Lakh Arrested For Threatening Kidnapping Of Sons

बेटों के अपहरण की धमकी देकर 20 लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरोछा रोड थाना पुलिस ने धमौरा गांव के मनीराम को उसके बेटे के अपहरण की चिट्ठी लिखकर 9 मार्च तक 6 और 15 के बाद 20 लाख रुपए वसूलने की धमकी देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए धमौरा गांव के दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

टीआई अरविंद सिंह दांगी ने बताया कि एक अज्ञात आरोपी ने धमौरा गांव के मनीराम कुशवाहा को चिट्ठी भेजते हुए उसके बेटे के अपहरण की धमकी दी। इस चिट्ठी में आरोपी ने 9 मार्च तक 6 लाख रुपए देने की बात कही। यदि 10 मार्च तक रुपए नहीं आए तो उसके बेटे का अपहरण कर लिया जाएगा। यदि अपहरण किया गया तो 6 के स्थान पर 20 लाख रुपए देने के बाद उसे छोड़ा जाएगा। मनीराम की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस शुक्रवार की देर रात धमौरा गांव के बाबूलाल कुशवाहा और महेंद्र सैनी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने शनिवार की दोपहर न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

ओरछा रोड थाना क्षेत्र के धमौरा गांव का मामला

खबरें और भी हैं...