पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhatarpur News Mp News Two Teachers Running Mobile And Laptops Suspended In Exam Center

परीक्षा केंद्र में मोबाइल और लेपटॉप चलाने वाले दो शिक्षक निलंबित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बोर्ड परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने कई परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही करने वाले दो शिक्षकों को डीईओ ने सस्पेंड किया है। यह िशक्षक प्रतिबंध के बावजूद मोबाइल और लेपटॉप का केंद्र के अंदर उपयोग कर रहे थे। दो केंद्राध्यक्षों, एक लिपिक आैर एक पर्यवेक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निलंबित की गर्इ महिला जिला शिक्षा अधिकारी ने 12 मार्च को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर उन्होंने कार्रवाई की है।

डीईओ संतोष शर्मा ने 12 मार्च की सुबह 11 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रनगर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। यहां शासकीय प्राइमरी स्कूल टौरियापुरा में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक धर्मेंद्र रैकवार अनाधिकृत रूप से पाए गए। उनके पास कोई अनुमति पत्र नहीं था। इसके बाद भी वे परीक्षा केंद्र में लैपटॉप का संचालन कर रहे थे। इतना ही नहीं वे अपने मूल स्कूल से बिना सूचना दिए गायब थे। इस अनियमितता पर उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। जबकि उनके केंद्राध्यक्ष आरएस वर्मा प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पठा को इस लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इसी तरह शासकीय माध्यमिक शाला गढ़ा में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक और लिपिक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता को परीक्षा केंद्र गंज में तैनात किया गया है। यहां निरीक्षण के दौरान उनके कार्य में कई अनियमित्ताएं पाई गईं। इस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद डीईओ ने बसारी के हायर सेकंडरी स्कूल में स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया तो यहां के केंद्राध्यक्ष जेपी चौरसिया ने परीक्षा कार्य में लगे कर्मचारियों के मोबाइल उचित तरीके से नहीं रखवाए थे। इस पर उन्हें नोटिस जारी किया गया है। इसी दिन डीईओ द्वारा परीक्षा केंद्र घूरा का निरीक्षण किया। जहां पर्यवेक्षक के तौर पर लगाए गए प्राथमिक शिक्षक प्रवेश पटेल परीक्षा केंद्र के बाहर टहलते नजर आए। इस लापरवाही पर उन्हें भी दो दिन के अंदर जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बोर्ड परीक्षा में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा है कि इस दौरान लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

डीईओ ने 12 मार्च को बोर्ड परीक्षाओं के दौरान लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर की कार्रवाई, दो केंद्राध्यक्ष, एक लिपिक आैर एक पर्यवेक्षक को नोटिस

महिला शिक्षक ने परीक्षा पेपर की मोबाइल से ली थी फोटो

महिला ने कामिनी खरे परीक्षा केंद्र आदर्श गर्ल्स स्कूल नौगांव में 9 मार्च काे परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी पर थी। उन्होंने ड्यूटी के परीक्षा के दाैरान ही पेपर की मोबाइल से फोटो निकाली। इसके बाद इसे दोपहर में 1 बजकर 56 मिनट पर जनशिक्षा केंद्र के एक वाट्सएप ग्रुप पर अपलोड कर दिया। इस पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने महिला शिक्षक को नाेटिस जारी किया। इसमें परीक्षा की गोपनीयता भंग करने का आरोप लगाया गया है। अपने जवाब में केंद्राध्यक्ष ने भी कहा कि उन्होंने कामिनी खरे को मोबाइल का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी थी। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए महिला शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
खबरें और भी हैं...