- Hindi News
- National
- Chhatarpur News Mp News University Exams Begin From March 16 Students Are Speaking Before The Time
यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू, छात्र बोले-समय से पहले हो रहीं
महाराजा छत्रसाल बुन्देलखंड यूनिवर्सिटी छतरपुर की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षाएं मई माह तक चलेंगे। इस संबंध में छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी ने निर्धारित समय से 15 दिन पहले परीक्षाएं शुरू करा दी हैं। वहीं कुलपति का कहना है कि मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी सत्र 2019-20 के एकेडमिक कैलेंडर अनुसार 1 अप्रैल से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षाओं को 16 मार्च से ही शुरू करने का निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश उच्चशिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2019-20 के लिए जारी किए गए एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार वार्षिक परीक्षाएं 1 अप्रैल से 15 मई तक कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं यूनिवर्सिटी द्वारा वार्षिक परीक्षा की फाइनल समय सारणी निर्देश आने से पूर्व ही 27 फरवरी को जारी कर दी गई थी।
छात्र अंकित शर्मा, छत्रपाल सिंह, हरीशंकर तिवारी का आरोपी है यूनिवर्सिटी शासन के निर्देशों को दरकिनार कर निर्धारित समय से सोलह दिन पहले परीक्षा शुरू करा रहा है। समय से पहले परीक्षाएं आयोजित करने से छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। छात्रों की मांग है कि शासन के निर्देशानुसार संशोधित समय सारणी जारी की जाए।
वहीं इस मामले में यूनिवर्सिटी के कुलपति टीआर थापक का कहना है कि सरकार के कैलेंडर में 1 अप्रेल के पहले परीक्षाएं शुरू कराने के निर्देश हैं। इसी आदेश के तहत प्रदेश की कई अन्य यूनिवर्सिटी ने भी परीक्षाएं शुरू करा दी हैं। वे भी समय पर यूनिवर्सिटी का सत्र पूरा कराने के लिए परीक्षाएं आयोजित करा रहे हैं ताकि रिजल्ट समय पर जारी किया जा सके। रिजल्ट समय पर आएगा तभी नया शिक्षण सत्र भी समय पर शुरू हो सकेगा।