पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lovekush Nagar News Mp News Unknown Thieves Stole Into The House And Stole Cash And Gold And Silver Jewelery

अज्ञात चोर घर में घुस कर चुरा ले गए नकदी अाैर सोने चांदी के जेवरात

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा में किसान के घर बीती रात अज्ञात चोरों ने घुसकर जेवरात एवं नकदी सहित करीब 1.40 लाख रुपए का सामान चुराया। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

ग्राम प्रतापपुरा निवासी प्रभुदयाल अनुरागी के घर बीती रात करीब 11 बजे अज्ञात चोर घुसे और उन्होंने करीब 1.40 लाख कीमत के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित किसान ने बताया कि चोरों ने 40 हजार रुपए नकद एवं कान के बाला सोने के करीब 20 हजार, 4 नग सोने की चूड़ियां करीब 15 हजार, दो जोड़ी मीना चांदी के करीब 2 हजार, एक जंजीर चांदी की करीब 700 रुपए, छोटी पायल चांदी की करीब 3 हजार रुपए चोरों ने चुरा लिए।

पीड़ित किसान ने बताया कि उसकी बहन मुन्ना बाई पति छोटा अनुरागी मजदूरी करने दिल्ली जा रही थी। वह मेरे घर चांदी की पायलें 15 रुपए कीमत, चांदी की हाय, चांदी का चूड़ा करीब एक हजार रुपए कीमत का रख गई थी। चोर वह जेवरात भी चुरा कर ले गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...