पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आशा कार्यकर्ता से वार्ड सर्वेंट ने की छेड़छाड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिजावर | बिजावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार की रात हंगामा हो गया। यहां पदस्थ एक अंशकालीन वार्ड कर्मचारी पर एक आशा कार्यकर्ता ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि एक आशा कार्यकर्ता रविवार को अपने गांव से एक प्रसूता महिला को लेकर बिजावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आई थी। आशा कार्यकर्ता ने शिकायत कर बताया कि जब वह अस्पताल में थी तभी अस्पताल के अंशकालीन वार्ड सर्वेंट जनार्दन सिंह ने उसे एक खाली कमरे में हाथ पकड़ कर खींच लिया और अंदर से दरवाजा बंद कर छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर लोग आ गए। इस पर आरोपी जनार्दन सिंह दरवाजा खोल कर भाग गया। महिला ने थाना पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...