पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Prithvipur News Mp News Watchman Guarding Veeresagar Lake Assaulted Case Registered

वीरसागर तालाब की रखवाली कर रहे चौकीदार के साथ मारपीट, केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के ग्राम वीरसागर तालाब की मत्स्य समिति की ओर से रखवाली कर रहे चौकीदार की कुछ लोगों ने मारपीट कर दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी मृगेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि वीरसागर नयाखेरा निवासी भुल्ली पिता सरू रैकवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वीरसागर तालाब का मछुआ समिति का अध्यक्ष है। तालाब में मछली रखवाली के लिए नयाखेरा की सीमा सिद्धबाबा मंदिर के पास दो जगह टेंट लगाकर चौकीदारी के लिए तीन लोगों को रखे हुए थे। रात करीब 9 बजे गांव के संतोष ढीमर, कनई ढीमर, राजू ढीमर, तीनों लोग आए और अपशब्द कहने लगे। टेंट उखाड़ दिया। चौकीदार हल्के, रामदास और भईयन के साथ मेरी भी मारपीट कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 294, 323, 506, 427, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...