- Hindi News
- National
- Tikamgarh News Mp News Water Hyacinth Visible In Maharajpura Pond Fishes On The Verge Of Dying
महाराजपुरा तालाब में पानी की जगह दिखाई दे रही जलकुंभी, मछलियां मरने की कगार पर
_photocaption_टीकमगढ़। महाराजपुरा तालाब से जलकुंभी निकालते युवक। टीकमगढ़| शहर के सटे महाराजपुरा तालाब में इन दिनों जलकुंभी जम गई है। इस तालाब में 6 माह पहले ही मछुआ समिति ने बीज डाला था, लेकिन जलकुंभी बनने से समिति तालाब से मछलियां नहीं निकाल पा रही है। अब मछुआरे तालाब में जमी जलकुंभी को निकालने की मशक्कत कर रहे है। इसके लिए प्रशासन की ओर कोई मदद नहीं दी जा रही है। एेसी स्थिति बनने से तालाब में मछलियां मरने की कगार पर पहुंच गई है।*photocaption*