मनिया में महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
पृथ्वीपुर| थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनिया ग्राम में 35 वर्षीय एक महिला ने घर के बाड़े में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। थाना प्रभारी मृगेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम पंचायत मनिया निवासी रामकिशन पाल की प|ी माया पाल घर में अकेली थी और सभी लोग खेत पर गए हुए थे। तभी दोपहर 3 बजे महिला ने घर के पीछे बने कच्चे बाड़े में बडेरे से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर कब्जे में लिया। पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पृथ्वीपुर भेजा। कारणों का कोई पता नहीं चल सका। जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरूकर दी।