पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला दिवस पर महिला सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बड़ामलहरा | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नगर परिषद कार्यालय के सभागार में संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के हम समान तो भारत महान अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद में कार्यरत महिला सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शफीक खान, विशिष्ठ अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता धनप्रसाद असाटी, डाॅ. केपी बामौरिया, प्रमोद जैन, अभय जैन, स्वास्थ्य विभाग की प्रशिक्षक अलका राय मौजूद रहीं। अध्यक्षता कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र दीक्षित ने की।

प्रशिक्षक अलका राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत देश में मां, मौसी, बहन, दादी, प|ी जैसे सामाजिक रिश्ताें को जीवंत रखने, बेटी बचाओ अभियान को सफल बनाने के लिए भ्रूण हत्या जैसे अपराध कड़ाई से रोके जाने चाहिए। उन्होंने महिलाओं को देवी स्वरूपा कहते हुए लिंग भेंद मिटाने पर बल दिया।

महिलाओं को राजनैतिक, आर्थिंक, सामाजिक रूप से मजबूत होकर विभिन्न हिंसक गतिविधियों को रोकने एकजुट होकर जनजागरण अभियान चलाने पर जोर दिया। इस मौके पर सभी अतिथियों व अन्य लोगों ने सप्ताह में एक दिन महिलाओं के साथ घरेलू कामकाज में हाथ बटाने का संकल्प लिया। इस मौके पर बेटू मोदी, बिज्जू असाटी, नंदू शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, स्टाफ नर्स प्रीति दुबे, दुर्गा प्रसाद, गोपी राजपूत सहित अनेक लोग मौजूद रहे। आभार प्रदर्शन आरआई रामशरण सिंह ने किया।
खबरें और भी हैं...