पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ghuwara News Mp News Women Should Be Aware And Know Their Rights So That The Campaign Of Water Conservation Can Run Fast

महिलाएं जागरूक हों और अपने अधिकारों को जानें-समझें, ताकि जलसंरक्षण का अभियान तेजी से चल सके

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत बमनौरा के बहादुरपुर में महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

मुख्य अतिथि के रूप में जिला वाटरशेड अधिकारी छतरपुर भूपेंद्र सिंह गौतम मौजूद रहे, उन्होंने महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा कि आज भी महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा प्रत्येक काम में पीछे हैं और जबकि महिला व पुरुषों को बराबर का अधिकार है। इसलिए महिलाएं जागरुक हों और आगे बढ़ें तथा अपने अधिकारों को जानें-समझें। उन्होंने जल संरक्षण के लिए अपील करते हुए कहा कि पानी को बचाएं और संरक्षण करें। इस दौरान उन्होंने खेत तालाब योजना की बात करते हुए कहा कि सभी कामों में मैं एक अधिकारी बन कर नहीं बल्कि आप सभी का भाई बनकर यहां से जिला तक मदद करूंगा। जो भी आपके आवेदन हैं वह हर हाल में आप सभी के साथ हल की जाएंगी।

पीएचई विभाग के एसडीओ जेपी प्रभाकर ने भी क्षेत्र में नल जल एवं पेयजल के लिए नवीन हैंडपंप निर्माण के लिए चर्चा की। अनेक समस्याओं का मौके पर निराकरण किया और कुछ समस्याओं को सीधे कलेक्टर से बात करके महिलाओं के बीच में जाकर समस्याओं का निपटारा किया। समाज सेविका भागवती अहिरवार ने भी महिलाओं को जागरूक करने की अपील की और उन्होंने हर्षोल्लास से अपना त्यौहार मनाने को कहा।

महिलाएं अपने मूल अधिकारों को पहचानें

मध्य प्रदेश संयोजक मानवेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं महिलाओं को हरसंभव जागरूक होने उनकी मूल अधिकारों को पहचानने एवं हर संभव उनका साथ देने की बात कही। इस मौके पर जाहर यादव, पवन द्विवेदी, क्षेत्र की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, जितेंद्र सिंह, धनीराम रैकवार, जन-जन जोड़ो अभियान केपी राजपूत, परमार्थ समाज सेवी संस्थान के चंद्रभान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उपायों पर बनी रणनीति

नौगांव | नगर के कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय जैन से स्पष्ट रूप से कहा कि महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना ही पहला लक्ष्य है। इसके तहत महिलाओं तक पाेषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय जैन ने वर्तमान परिवेश में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों व उनके निदान की बात करते हुए कहा कि जिन परिवारों में महिलाएं शिक्षित और जागरुक होती हैं। उन परिवारों की आर्थिक एवं पोषण की स्थिति बेहतर होती है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। नौगांव के परियोजना अधिकारी अनिल नामदेव ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।

परियोजना अधिकारी नामदेव ने बताया कि पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत दूर दराज गांवों में रहने वाली महिलाओं तक पोषण, स्वास्थ्य शिक्षा और शासकीय योजनाओं को पहुंचाने और लाभ दिलाना पहला लक्षय है। कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक वीणापाणि श्रीवास्तव ने कहा कि देश की तरक्की में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। आर्थिक सामाजिक एवं सभी क्षेत्रों में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।

उन्होंने बताया कि हमें समाज में संतुलन बनाकर चलना है। दर्शना महिला कल्याण समिति के विकासखंड समन्वयक कृष्ण पाल सिंह सेंगर ने महिलाओं के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वैदिक काल से ही हमारे समाज में महिलाओं का स्थान प्रथम रहा है इसीलिए हमारे धार्मिक ग्रंथों ने बताया कि यत्र नारी पूज्यंते रमंते तत्र देवता। कार्यक्रम के दौरान बालिका शिक्षा एवं सही उम्र में विवाह तथा पोषण जागरूकता आदि विषयों पर खुली चर्चा की गई। साथ ही पोषण पखवाड़ा के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई और अग्रिम कार्ययोजना का निर्माण किया गया। इस मौके वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र की निहारिका शुक्ला, वैज्ञानिक राजीव सिंह, डॉक्टर जेएस गुर्जर बीटीएम नौगांव, अश्विनी कुमार साहू बीटीएम राजनगर, दर्शना महिला कल्याण समिति से विकासखंड समन्वयक कृष्ण पाल सिंह सेंगर आदि मौजूद थे।

पुरुष भी महिलाओं के काम में हाथ बटाएं

सरपंच अरविंद जैन ने भी अपने पंचायत की सभी समस्याओं का मौके पर निपटारा किया और हर संभव महिलाओं के काम में हाथ बांटने के लिए पुरुषों से अपील की। उन्होंने कहा कि पुरुष भी महिला का हर काम में सहयोग करें ताकि महिलाएं जागरूक हों और आगे बढ़ सकें।
खबरें और भी हैं...