पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jatara News Mp News Women39s Day Conceptualized To Follow Indian Values Madan

महिला दिवस:भारतीय संस्कारों का सभी अनुसरण करने हों संकल्पित: मदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर के कुंड पहाड़ी स्थित छात्रावास परिसर में रविवार को गायत्री परिवार की युवा इकाई ने कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें कन्या कौशल संगोष्ठी तथा परिचर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा प्रकोष्ठ के मदन समेले ने बताया कि भारतीय संस्कारों का सभी को अनुसरण करने के लिए संकल्पित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय नारी संस्कारों से परिपूर्ण है, जो आज भी समाज में देखा जा सकता है। इसलिए नारी का सम्मान बहुत जरूरी है। समाज का मेरुदंड नारी है। यदि कोई विकृति दिखाई देती है तो इसके लिए नकारात्मक सोच को मन से बाहर निकाल कर सकारात्मक सोच को मन में जगाना होगा। युवा प्रकोष्ठ के जालम प्रजापति ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए समाज को आगे आना होगा। तभी जाकर एक सभ्य और विकसित समाज की कल्पना की जा सकती है। अधीक्षक शांति देवी ने बताया कि आज भी नारी की परिवार में महत्वपूर्ण भूमिका है, जो परिवार को बांधे रखती है। महिलाएं ही समाज की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।

जिससे पूरा परिवार अापस में बंधा रहता है। कार्यशाला के अंत में युवा प्रकोष्ठ के लक्ष्मीनारायण साहू, धर्मेंद्र चौरसिया, संजीव नामदेव, हरिदास रैकवार द्वारा देवियां देश की जाग जाएं अगर, युग स्वयं ही बदलता चला जाएगा....गीत के समूहगान के साथ कार्यशाला का समापन किया।

महिला दिवस पर गायत्री परिवार के सदस्यों ने किया यज्ञ

स्यावनी| अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा कछिया गुड़ा ने चंदेरा में गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना वर्ष के अंतर्गत एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ किया। जिसका संयोजन शिक्षक देंवेद्र यादव ने किया। यज्ञ का संचालन बृजकिशोर तिवारी, राकेश कुमार गुप्ता, अरविंद्र नामदेव की टोली ने किया। यज्ञ में उपस्थित साधकों ने साधना, स्वाध्याय, संयम, सेवा तथा व्यसन मुक्ति अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। महिला मण्डल ने नियमित अग्निहोत्र, सुबह शाम आरती, चालीसा करने और घर स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

खबरें और भी हैं...