- Hindi News
- National
- Naugaon News Mp News Women39s Day Women Constable Reena Patel Going To Schools Aware About Reducing Crime
महिला दिवस : महिला अपराधाें में कमी लाने महिला आरक्षक रीना पटेल स्कूलों में जाकर कर रहीं जागरुक
एसडीओपी कार्यालय नाैगांव में पदस्थ महिला कांस्टेबल रीना पटेल महिलाओं, युवतियों एवं किशोरियों के साथ बढ़ती हिंसा से बचने के लिए जागरूकता अभियान चला रही हैं। महिला अपराधों में कमी लाने के लिए सरकारी नौकरी के साथ बचे समय में वह समाज को जाग्रत करने के काम कर रही हैं।
आरक्षक रीना पटेल द्वारा किशोरी, बालिकाओं महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा को देखते हुए स्कूलों में जाकर “आओ बात करें” कार्यक्रम आयोजित कर युवतियों को छेड़छाड़, दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट की जानकारी देकर उन्हें जागरूक कर रही हैं। वह किशोरियों को क़ानून की जानकारी देते हुए आओ बात करें हम कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि जब बात करेंगे तो अपराध में कमी आएगी। स्कूल जाते समय, कोचिंग से आते जाते समय या कहीं किसी काम से जाते समय रास्ते में कोई भी युवक अथवा आदमी परेशान करता है, छेड़ता है, तो सबसे पहले आपस में बात करें, अपने परिजनों से बात करें , डरें नहीं मम्मी पापा को बताएं। बताने से आरोपी को सजा मिलेगी, जिससे आगे होने वाली घटना में कमी आएगी। जब आप अपने साथ होने वाली घटनाएं परिवार के साथ शेयर करेगी तो बड़ी घटना को होने से रोका जा सकेगा।
राष्ट्रपति जीवन रक्षणार्थ पदक से हो चुकीं सम्मानित
आरक्षक रीना पटेल को निवर्तमान मेने हरपालपुर पुलिस थाना में पदस्थ होने के दौरान किए गए वीरता कार्य के लिए भारत सरकार के राष्ट्रपति राष्ट्रपति सम्मान उत्तम जीवन रक्षा पदक 2017 से नवाजा गया है। महिला कांस्टेबल को यह सम्मान मध्य प्रदेश के राज्यपाल के हाथों मिला है। यह पुरस्कार उन्हें चार साल पहले सितंबर माह में एक कार नेशनल हाइवे पर बड़ागांव के समीप पुतरया गांव में धू धू कर जल रही थी। इस कार में सवार 2 युवक झुलसने वाले थे। तभी एक यात्री बस से नौगांव की ओर आरक्षक रीना पटेल आ रहीं थी। उनके साथ उनकी 4 वर्षीय भी बस में सवार थी, आरक्षक रीना पटेल ने साहस दिखाते हुए बेटी को छोड़ कर जलती हुई कार से लोगों को बचाने बस से कूद पड़ी। जैसे ही रीना के द्वारा यह देखा कि कार आग की लपटों की चपेट में है और दो युवकों की जान को खतरा है। तो उसने अपनी बेटी को छोड़ पहले उन युवकों की जान बचाई।