पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barigarh News Mp News Yadav Society Will Remove The Evils And Give Education On The Education Of Children

यादव समाज कुरीतियां काे दूर कर बच्चाें की शिक्षा पर देगा जाेर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बारीगढ़ में यादव समाज के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यादव समाज के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

यह कार्यक्रम रिटायर कंपाउंडर एमपी यादव के निवास पर आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम प्रकाश बम्हौरी, चंदवारा, घटहरी, बजरंगपुर, महारानी, रानीबाग, पुरवा बम्हौरी, खैरा, कसार एवं क्षेत्र के अनेक गांवों से करीब आए यादव समाज के लोगों ने आपस में रंग गुलाल लगा कर गले मिले। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महोबा से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कुंभ करण यादव और मुख्य अतिथि के रूप में बुंदेलखंड आल्हा साहित्य सम्राट श्याम लाल यादव मौजूद रहे। क्षेत्र से आए समाज के लोगो ने अपने विचार रखते हुए समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की सलाह दी और अपने आगे आने बाली पीढ़ी को अच्छी पढाई, अच्छे संस्कार देने की बात रखी।

खबरें और भी हैं...