- Hindi News
- National
- Chhatarpur News Mp News Young Gang Collecting Money For The Treatment Of Friend
दोस्त के इलाज के लिए चंदा करके रुपए एकत्र कर रही युवा टोली
शहर के विश्वनाथ कॉलोनी निवासी नरेंद्र यादव पिता तुलसी यादव उम्र 17 वर्ष का पिछले दो दिन पहले डुमरा तिगैला के पास एक बाइक से एक्सीडेंट हो गया। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल है। युवक का जबड़ा टूट गया।
हालत गंभीर होने की वजह से उसे जिला अस्पताल से बाहर के लिए रैफर कर दिया गया। नरेंद्र यादव एक गरीब परिवार से है। उसके पिता ड्राइवर का काम करते हैं। इससे उसे इलाज के लिए आर्थिक समस्या है।
इस बात की जानकारी युवक के दोस्तों को लगी उन सभी ने आपस में पैसे एकत्र करना शुरु कर दिए हैं। अभी तक इन लोगों के द्वारा 20 हजार रुपए इकट्ठे कर लिए हैं। इलाज में एक लाख बीस हजार रुपए की जरूरत है। आर्थिक मदद देने वालाें में साहिब खान, अंकित प्रजापति, प्रमोद सेन, तौफीक, विजय, रोहित अहिरवार, तैजीब, जय चौरसिया, शिवम सेन, इनायत खान सहित कुछ अन्य दोस्त शामिल है। वह लगातार एक दूसरे से चंदा कर अपने दोस्त के इलाज के लिए पैसे जुटा रहे हैं।