पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उधारी के रुपए मांगने पर युवक को पीटा, केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम लड़वारी गांव में उधारी के रुपए मांगने गए युवक के साथ आरोपी ने मारपीट कर दी।

थाना प्रभारी मृगेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि दीपक पिता हरि अहिरवार 27 वर्ष जो ग्राम लड़वारी के निवासी नीतेश पिता बाबूलाल अहिरवार से उधारी के रुपए मांगने के लिए सुबह 8 बजे उसके घर पहुंचा। जहां उसके साथ रुपए मांगने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया, कि आरोपी ने दीपक के साथ लात घूसों और डंडों से मारपीट कर दी। तत्काल डायल 100 को सूचित किया गया। तब तक आरोपी मौके से भाग निकला।

खबरें और भी हैं...