युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत
चंदला नगर के वार्ड नंबर 8 जड़ाऊ माता मंदिर के पास रहने वाले एक युवक ने बीती रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजेंद्र पिता छोटे साहू 26 वर्ष मूल निवासी गहरावन हाल निवासी चंदला ने रात करीब 11 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवकुशनगर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। परिजन उसे लेकर छतरपुर के लिए रवाना हुए, लेकिन छतरपुर पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। माैत हो जाने पर परिजन शव को लेकर चंदला अस्पताल आए, मौके पर थाना पुलिस ने पहुंच कर कागजी कार्रवाई करने के बाद मर्ग कायम किया और पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। राजेंद्र साहू ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।