पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Niwari News Mp News Youth Hurt By Police In Police Station Came Home And Hanged On The Noose Died

थाने में पुलिस की मारपीट से आहत युवक घर आकर फंदे पर झूला, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

{एएसपी और एसडीएम परिजनों से मिलने पहुंचे मृतक युवक के घर

{आरोपियों पर मामला दर्जकर किया गिरफ्तार

मारपीट की रिपोर्ट करने थाने गए युवक को पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज न कर फरियादी को ही थाने में बंद करके उसकी मारपीट कर दी। मारपीट से आहत युवक ने रात में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

क्षेत्र के ग्राम सेंदरी में रोहित यादव अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट की रिपोर्ट लिखाने जैसे ही रोहित सेंदरी थाने में पहुंचा तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज न कर उल्टे उसी की मारपीट कर दी और युवक को बंद कर दिया। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन सेंदरी थाने में पहुंचे। थाने में पहुंचकर पुलिस ने परिजनों के साथ भी बदसलूकी कर दी, इसके बाद रोहित को छोड़ दिया। मृतक के भाई पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस की पिटाई और परिजनों को पुलिस द्वारा बेज्जत करने से आहत होकर घर वालों से आत्महत्या करने की बात कही और रात में अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। सुबह जब घर के लोग सोकर उठे तो घटना की जानकारी हुई। रोहित के द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर गांव में फैलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी: पुलिस के विरोध में नारे बाजी करने लगा। मामला बिगड़ता देख निवाड़ी से एएसपी सुरेंद्र कुमार जैन, एसडीओपी बलराम सिंह परिहार, थाना प्रभारी एडी कनारे, एसडीएम वंदना राजपूत मौके पर पहुंची। लोगों को समझाया और मृतक के भाई पुष्पेंद्र यादव की रिपोर्ट पर आरोपी गंभीर सिंह ठाकुर, कोमल सिंह, मनोहर ठाकुर निवासी सेंदरी के विरूद्ध धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया।

एएसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया लाइन अटैच

मृतक के परिजनों द्वारा थाना सेंदरी में पदस्थ प्रधान आरक्षक ओम प्रकाश अहिरवार, आरक्षक सुनील, आरक्षक गोपाल सिंह पर दुव्र्यवहार का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एएसपी सुरेंद्र कुमार जैन द्वारा तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर पुलिस लाइन निवाड़ी के लिए रवानगी दी गई। घटना की जांच के लिए बलराम सिंह परिहार एसडीओपी को नियुक्त किया गया। तीनों आरोपियों के विरूद्ध विभागीय प्राथमिक जांच के आदेश दिए गए।
खबरें और भी हैं...