पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवाओं ने अश्लीलता की होली जलाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जतारा| अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई द्वारा सोमवार की शाम नगर के रेस्ट हाउस रोड चौराहे पर अश्लील चित्र, पोस्टरों के प्रतीकात्मक पुतले का दहन कर होली मनाओ अश्लीलता हटाओ का संदेश दिया। इस अवसर पर एक जन जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस रैली के दौरान युवाओं द्वारा गंदे चित्र लगाओ मत, नारी को लजाओ मत, गंदे गाने गाओ मत, नारी को लजाओ मत। गंदे फूहड़ चित्र हटाओ, इस समाज की लाज बचाओ, जैसे नारों के साथ अश्लील साहित्य, चित्र, पोस्टर आदि का बहिष्कार करने के संकल्प दिलाया। गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के मदन समेले ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली पर अश्लीलता की प्रवृत्ति का दहन किया गया। जिसको लेकर अश्लीलता की होली जलाकर नई पीढ़ी के युवाओं को भटकने से बचाने का प्रयास शुरू किया गया। इस दौरान लक्ष्मी नारायण साहू, डॉ. दयानंद समेले, जालम प्रजापति, ओपी दीक्षित हरिनारायण खरे, रामकुमार गुप्ता, राममिलन रजक, संजीव नामदेव, मनोज त्रिपाठी, जयहिंद सिंह, धर्मेंद्र चौरसिया, देशराज सैन, रविंद्र खरे, अंकित, गोलू, जीतू, पीयूष खटीक, राजेंद्र कुशवाहा, छोटू घोष, संजय कुशवाहा शामिल थे।
खबरें और भी हैं...