- Hindi News
- National
- Damoh News Mp News 14 Ton Railway Track Stolen Near Saguni Between Katni Damoh Railway Block Police Engaged In Investigation
कटनी-दमोह रेलखंड के बीच सगौनी के पास 14 टन रेलवे की पटरी चोरी, पुलिस पड़ताल में जुटी
कटनी-दमोह रेलखंड के बीच में सगौनी के पास करीब 14 टन रेलवे की पटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात में एक बड़ा गिरोह शामिल होने की संभावना के चलते दमोह की आरपीएफ पुलिस जुटी हुई है। अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। हालांकि कटनी और जबलपुर की आरपीएफ पुलिस सक्रिय है और एक आरोपी भी पकड़ में आ गया है। टीमें निरंतर छापामार कार्रवाई करने में जुटी हुईं हैं।
आरपीएफ जबलपुर के एएसपी ने बताया कि चोरी गया लोहा करीब 14 टन का है, इसके लिए एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है।
अलग-अलग टीमें बनाकर पड़ताल करने के लिए भेजी गई हैं। सारा लाेहा एक स्थानीय गिरोह के इशारे पर चोरी किया गया है। गिरोह के सदस्य भी विशेष जाति के हैं। फिलहाल एक आरोपी हाथ लगा है। पुलिस प्रयास कर रही है कि पूरा का पूरा लोहा जब्त किया जा सके।
आरपीएफ पुलिस ने बताया कि लोहा चोरी होने के मामले में दमोह पुलिस सक्रिय है और खुलासा करने में जुटी हुई है। लोहा ज्यादा मात्रा में होने की वजह से यह पता लगाने में परेशानी जा रही है कि गिरोह ने कहां-कहां लोहा बेचा है और कितने लोग और शामिल हैं। लोहा की खपत कहां होती है और उसे कौन सा व्यक्ति गलाने का काम करता है। सवाल यह है कि जिले के अंदर से 14 टन लोहा ट्रक में लोड करके ले जाया गया और इसके बाद भी पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई। लेकिन जब मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची, तो दमोह पुलिस को तलब किया गया। बताया जाता है कि इससे पहले भी दमोह में बड़े स्तर पर रेलवे की पटरी चोरी होने की शिकायतें मिलीं थीं। पुलिस ने 8 जनवरी 2018 को दमोह के कुम्हारी निवासी जीतू राय को पटरी चोरी के मामले में पकड़ा था।
इस मामले में कटनी आरपीएफ ने इंदौर से सागर निवासी रेलवे ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। ठेकेदार की भूमिका कटनी-बीना रेल खंड में बकलेहटा-सलैया स्टेशन के बीच की करीब 8 सौ मीटर लंबी पटरी मरम्मत के बाद हटाना और पटरी गायब करने का मामला था। पुरानी रेल पटरियों को चोरी कराने में ठेकेदार की महत्वपूर्ण भूमिका थी।
सागर निवासी रेलवे के ठेकेदार बिट्टू उर्फ मेहताब खां को इंदौर से धरदबोचा गया था। बिट्टू रेलवे का कार्य भी ठेका लेकर करता है बीना, सागर, दमोह और कटनी के बीच में उसने कई काम किए। इसी आरोपी ने बकलेहटा-सलैया स्टेशन के पास से पटरी चोरी कराई थी।
आरोपियों के बारे में सुराग लगाने में जुटी पुलिस, एक आरोपी हाथ लगा, लेकिन खुलासा नहीं किया