पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली की हुडदंग के दौरान 2 दर्जन अलग-अलग हादसे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हटा| नगर में धुरेड़ी के दिन एक दो दर्जन से अधिक सड़क हादसे हुए, जिसमें ज्यादातर घायल नशे की हालत में मिले। बताया जाता है कि अकेले होली और धुरेड़ी के दिन हटा एवं आसपास के क्षेत्र में लगभग दो दर्जन से अधिक दुर्घटनाएं हुईं। जिनमें से कुछ मामलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल हटा से दमोह के लिए रैफर किया गया, जबकि कुछ सामान्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बीते दो दिनों में अस्पताल में ड्यूटीरत डॉक्टर्स की टीम और स्टॉफ के अनुसार ज्यादातर मामले नशे के कारण ही सामने आए हैं। इनमें अधिकांश मामले अधिक शराब सेवन और भांग से जुड़े हुए थे। अस्पताल के कर्मचारी उमाकांत पटेल ने बताया कि सबसे ज्यादा मामले शराब के नशे के सामने आए और पूरे दिन आना जाना लगा रहा।
खबरें और भी हैं...