- Hindi News
- National
- Damoh News Mp News 21 Crore 63 Lakhs Released To Farmers For Camping Loan Waiver
शिविर स्थागित, ऋणमाफी के लिए किसानों को 21 करोड 63 लाख की राशि जारी
तहसील दमोह के किसानों के लिए ऋणमाफी अंतर्गत राशि जारी की गई है। कलेक्टर तरूण राठी ने बताया जय किसान फसल ऋणमाफी योजनांतर्गत द्वितीय चरण में पीए कृषकों के 1 लाख तक के ऋण तथा एनपीए किसानों के 2 लाख तक के फसल ऋणमाफी प्रमाण पत्र वितरण के तहत दमोह तहसील के 3हजार 627 किसानों को 21 करोड 63 लाख रुपए की राशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से संबंधित किसानों के फसल ऋण बैंक खाते में अंतरित की जा रही है।
उन्होंने कहा कृषक बंधु नो-ड्यूज प्रमाण पत्र प्राप्त करने संबंधित बैक शाखा से संपर्क कर सकते हैं।उल्लेखनीय है तहसील दमोह में तहसील स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन 13 मार्च को आयोजित किया जाना था, जो अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है शासन के निर्देशानुसार आगामी तिथि में तहसील स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।