पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News 3 Months Ago If There Was Serious Action Against Crooks Caught With Cutters And Weapons There Would Not Be Theft In The Atm

3 माह पहले कटर व हथियार लिए पकड़े गए बदमाशों पर गंभीर कार्रवाई होती तो एटीएम में नहीं होती चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

{बांदकपुर पुलिस की भूमिका संदिग्ध

{26 नवंबर को बांदकपुर तिराहा पर पकड़े थे आरोपी

{सही कार्रवाई की होती तो, 7 मार्च कोे देवडोंगरा में नहीं हो पाता एटीएम बूथ में विस्फोट

7 मार्च को पटेरा थाना के देवडोंगरा में एटीएम बूथ में विस्फोट करके 5 लाख 96 हजार रुपए की चोरी के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक कुछ नहीं लगा है, लेकिन इसी पुलिस ने यदि 26 नवंबर को बांदकपुर तिराहा पर चैकिंग के दौरान एक चार पहिया वाहन में तीन कटर, 4 हथियार और चार संदिग्ध आरोपियों पर गंभीर कार्रवाई कर दी होती तो शायद यह वारदात नहीं हो पाती। दरअसल पुलिस ने चैकिंग के दौरान केवल दो के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की, दो आरोपी, एक चार पहिया वाहन और तीन कटर छोड़ दिए थे। सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि 26 नवंबर को जिस रात आरोपियों के लिए पुलिस ने चैकिंग में पकड़ा था, एक दिन पहले यानी 25 नवंबर को कटनी के बहोरीबंद थाना के बाकल में सेंट्रल बैंक के एटीएम बूथ में भी देवडोंगरा बूथ की तरह बदमाशों ने ब्लास्ट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

दरअसल बाकल में एटीएम बूथ और पटेरा के देवडोंगरा एटीएम बूथ में विस्फोट करके वारदात करने का तरीका बिल्कुल एकसा है। जिससे वारदात करने वाला गिरोह एक ही होना प्रतीत हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 26 नवंबर को बांदकपुर तिराहा पर चैकिंग के दौरान हिंडोरिया और बांदकपुर पुलिस ने एक चार पहिया वाहन पकड़ा था, इसमें चार आरोपी थे, जिनमें से दो आरोपी टॉयलेट जाने के नाम पर पुलिस ने ही छोड़ दिए। बाकी दो आरोपी भूरा उर्फ बच्चू पिता सेवक काछी, निवासी बंधारी करवई उत्तरप्रदेश और असलम पिता पीर खां निवासी मोहास कुम्हारी को पकड़ लिया था। दोनों को दो दिन तक चौकी में रखा गया और गाड़ी भी खड़ी करा कर रखी गई। दो दिन बाद पुलिस ने 28 नवंबर को दोनों आरोपियाें के खिलाफ अपराध क्रमांक 447/19 के तहत आर्म्स एक्ट का मामला बनाया। यहां तक कि रिवाल्वर की जगह कट्‌टा दर्शाने की बात भी सामने आई।

दोनों वारदातें एक समान

जिस तरह से कटनी के बहोरी बंद के बाकल में एटीएम बूथ में विस्फोट करके चोरी की गई है। कुछ उसी तरह पटेरा के देव डोंगरा में भी एटीएम बूथ में विस्फोट करके चाेरी की गई है। वारदात करने का तरीका भी एकसा ही है। कयास ऐसा भी लगाया जा रहा है कि 26 नवंबर 19 को पुलिस ने जिन आरोपियों को बांदकपुर चौराहा पर पकड़ा था, वे बहोरीबंद के बाकल में वारदात को अंजाम देने के बाद भागकर आए थे। लेकिन इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

हालांकि बाकल में एटीएम के बगल में रहने वाले चश्मदीद सुरेंद्र प्रकाश खरे ने वहां की पुलिस को बताया था कि वारदात को अंजाम देने के बाद तीन युवक रैपुरा की ओर भाग निकले थे। वहां पर एटीएम में कुछ दिन से कैश नहीं था। लेकिन पटेरा थाना के देवडोंगरा के एटीएम बूथ में हुई चोरी में 5 लाख 96 हजार रुपए की राशि गायब हो गई है। मौके पर जले और कटे नोट भी मिले थे, लेकिन 4 दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस अधिकारी पड़ताल चलने की बात कह रहे हैं।

संबंधितों को तलब करेंगे


कटनी के बहाेरी बंद थाना क्षेत्र के बाकल में 25 नवंबर को एटीएम बूथ में विस्फोट करके चोरी की गई थी।

7 मार्च को पटेरा के देवडोंगरा में एटीएम बूथ में विस्फोट करके 5 लाख 96 हजार रुपए की चोरी हुई।

सीसीटीवी फुटेज देखें तो खुल सकता है रहस्य

यह कार्रवाई बांदकपुर के चौकी प्रभारी एएसआई शत्रुधन दुबे ने की थी। हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने इस मामले में न तो चार पहिया वाहन जब्त किया, न तीन कटर जब्त किए और उल्टा टॉयलेट जाने के नाम पर दो आरोपियों को भगवा दिया गया, जो आरोपी भागे थे, वे कानपुर के बताए गए। बताया जाता है कि जब्त करके चार पहिया वाहन बांदकपुर चौकी में रखवाया गया था, जिसे बाद में छोड़ा गया। यदि इस तिथि के सीसीटीवी फुटेज जांचे जाएं तो पूरा मामला खुल सकता है। चर्चा यह भी है कि एक टीआई ने गंभीर कार्रवाई न करने के पीछे किसी बड़े अधिकारी का नाम बताकर फोन आने की बात कहकर स्टाफ को रोक दिया गया।
खबरें और भी हैं...