पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News 7 Kg 500 G Tumor Removed From The Stomach After Surgery

ऑपरेशन कर पेट से निकाला 7 किलो 500 ग्राम का ट्यूमर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक निजी अस्पताल में जटिल ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से 7 किलो 500 ग्राम का ट्यूमर निकाला गया है। बांसातारखेड़ा निवासी एक महिला पेट दर्द से करीब एक साल से परेशान थी। महिला द्वारा जांच कराए जाने पर ट्यूमर होने की जानकारी दी गई और ऑपरेशन की सलाह दी गई। इसके बाद ऑपरेशन कर ट्यूमर निकाला गया। डॉ. सुदेश जैन ने डॉक्टरों की टीम के साथ बड़ी आंत के साथ चिपक गए ट्यूमर को मशक्कत के साथ निकाल कर बाहर किया। डॉ. जैन के साथ सहयोगी अलका सोनी ने ऑपरेशन को पूरा किया। डॉ. जैन ने बताया कि महिला का कुछ वर्षों पहले बच्चेदानी का ऑपरेशन हो चुका है, वहीं उसके बाद महिला के पेट में यह ट्यूमर बन गया और लापरवाही के कारण यह ट्यूमर इतना बड़ा हो गया जिसे ऑपरेशन कर बाहर निकाला गया।

खबरें और भी हैं...