पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News A Grand Statue Of Lord Shri Ramchandra Will Be Established In Morganj Gallamandi

मोरगंज गल्लामंडी में भगवान श्रीरामचंद्र की भव्य प्रतिमा की होगी स्थापना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दमोह| सर्व हिंदू समाज की बैठक स्थानीय मोरगंज गल्लामंडी स्थित राम मंदिर में हुई। जिसमें सर्वप्रथम प्रभु श्रीराम का पूजन कर नारियल चढ़ाया गया। इसके बाद ओम का जाप कर बैठक का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सर्व हिन्दू समाज के जिला अध्यक्ष विक्की गुप्ता ने बताया कि 25 मार्च से चैत्र नवरात्रि का महापर्व प्रारंभ होगा।

उसी दिन से प्रथमा तिथि, गुडी पड़वा, नवरात्रि आरंभ, घटस्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा के साथ हिंदू नववर्ष प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी प्रभु श्री रामचंद्र की भव्य स्थापना हमारे दमोह नगर के मोरगंज गल्ला मंडी में स्थापित की जाएगी।

24 मार्च को प्रभु श्रीराम की भव्य अगवानी यात्रा तीन गुल्ली अजय मूर्तिकार के यहां से प्रारंभ होगी, जो स्टेशन चौराहा, बस स्टैंड चौराहा, कोआपरेटिव बैंक चौराहा, अस्पताल चौराहा, घंटाघर, एवरेस्ट लाज, कचौरा बाजार, राय तिराहा से होती हुई मोरगंज गल्लामंडी पहुंचेगी। जहां विधिवत पूजन कर भव्य स्थापना की जाएगी।

उन्होंने दमोह नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि हर घर पर भगवा ध्वज लगाया जाए साथ ही दमोह को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। इसके अलावा प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 1 अप्रैल को मोरगंज गल्लामंडी से प्रभु श्री राम की संदेश वाहन रैली शाम 6 बजे व 2 अप्रैल की शाम 6 मोरगंज गल्लामंडी से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
खबरें और भी हैं...