पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विनती के आंगनवाड़ी केंद्र में सभा का आयोजन हुआ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व महिला दिवस पर ग्राम विनती के आंगनबाड़ी केंद्र में सबला महिला सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यवेक्षक मीना रावत ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में हर क्षेत्र में महिलाएं आगे आ रही हैं। महिला परिवार की प्रेरणास्रोत रहीं है। महिलाओं को अच्छी सोच के साथ परिवार को आगे बढाना चाहिए, साथ बेटी को बोझ न मानते हुए उसकी शिक्षा में पीछे नहीं हटना चाहिए। इसके साथ ही उन्‍होंने बेटी बालिका एवं महिलाओं के हक में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नसीम बानो, रेखा राजपूत ने बालिका शिक्षा बेटी बचाओ बेटी सुरक्षा पास्को एक्ट आदि की जानकारी दी। इस अवसर पर गांव की प्रतिभावान बालिकाओं का सम्‍मान किया गया। आयोजन में सरपंच लक्ष्मी बंसल, मालती प्रजापति, सुमन पाठक सहित बडी संख्‍या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

खबरें और भी हैं...