- Hindi News
- National
- Damoh News Mp News Accusation A Two And A Half Year Old Girl Was Thrown By The Young Man On The Plinth On The Tehsil Ground
आरोप : ढाई साल की बच्ची को युवक ने तहसील ग्राउंड पर बने चबूतरे पर फेंका
ग्राउंड में बैठे युवक ने देखी घटना, बच्ची को युवक से छीनकर कोतवाली लाया
कोतवाली के सामने तहसील ग्राउंड पर बने चबूतरे पर एक युवक द्वारा एक ढाई साल की बालिका को फेंकने का मामला सामने आया है। युवक की गतिविधियां देखकर आसपास के लाेगों ने युवक को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले किया है।
एक प्रत्यक्षदर्शी आकाश चतुर्वेदी ने बताया कि वह तहसील ग्राउंड पर बाउंड्री के पास पट्टी पर बैठा था, एक युवक करीब दो ढाई साल की बच्ची को अपने साथ लिए था, जो पहले बच्ची को ग्राउंड में खिला रहा था, फिर देखा कि वह बच्ची को चिमटी लेकर रुला रहा और ग्राउंड पर घूम रहे कुत्तों से कटवाने के लिए उकसा रहा है। हम लोग जब उसके पीछे लग गए, तो दोबारा वह ग्राउंड में आया और ग्राउंड के बीच बने चबूतरे के पास खड़ा हो गया और मोबाइल पर बात करने लगा। अचानक उसने मोबाइल जेब में रखा और बच्ची को उठाकर चबूतरे पर फेंक दिया। आकाश ने बताया कि यह दृश्य देखकर वह युवक को चिल्लाया और बच्ची के पास पहुंचकर बच्ची को गोद में उठाया और बच्ची को लेकर कोतवाली आ गया। युवक को भी ग्राउंड पर खड़े युवकों से पकड़वाकर उसे कोतवाली लेकर आए और टीआई एचआर पांडे को सारी घटना बताई। यह घटना शाम करीब 4.30 बजे के आसपास की बताई गई है। कोतवाली टीआई पांडे ने सारी घटना सुनने के बाद बच्ची की मां का मोबाइल नंबर पता करके उसे कोतवाली बुलाया।
हम लोग बाजार गए थे, इसलिए पति के दोस्त के पास छोड़ दी थी बेटी: कोतवाली पहुंची गार्डलाइन निवासी पुष्पा तिवारी ने बताया कि वह बाजार आई थी, जहां उसके पति के दोस्त संजू मिले तो मैंने बच्ची को उन्हें घुमाने के लिए दिया था, लेकिन यह नहीं पता था कि वह बच्ची के साथ ऐसा करेगा।
पुष्पा ने बताया कि उनके पति राजकुमार ठेकेदारी करते हैं संजू उनका दोस्त है जिसका घर पर आना जाना होता रहता है और घर से भी बच्ची को घुमाने ले जाता है, इसीलिए उसे बच्ची सौंप दी थी। टीआई ने पुष्पा को दोबारा इस तरह किसी भी बाहरी व्यक्ति को बच्ची न सौंपने की समझाइश देते हुए बच्ची को उसके सुपुर्द किया। जबकि संजू का कहना था कि उसके द्वारा इस तरह की कोई हरकत नहीं की गई वह बच्ची को घुमाने के लिए लेकर आया था।
पुष्पा ने बताया कि उनके पति राजकुमार ठेकेदारी करते हैं संजू उनका दोस्त है जिसका घर पर आना जाना होता रहता है और घर से भी बच्ची को घुमाने ले जाता है, इसीलिए उसे बच्ची सौंप दी थी। टीआई ने पुष्पा को दोबारा इस तरह किसी भी बाहरी व्यक्ति को बच्ची न सौंपने की समझाइश देते हुए बच्ची को उसके सुपुर्द किया। जबकि संजू का कहना था कि उसके द्वारा इस तरह की कोई हरकत नहीं की गई वह बच्ची को घुमाने के लिए लेकर आया था।
टीआई पांडे ने बताया कि आकाश चतुर्वेदी नाम का युवक बच्ची को कोतवाली लेकर आया था, उसके द्वारा संजू नाम के व्यक्ति द्वारा बच्ची को चबूतरा पर फेंकना बताया गया है, परिजनों को बुलाकर बच्ची को सुपुर्द किया गया है। चूकिं व्यक्ति की बच्ची के पिता से मित्रता है इसलिए शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। सभी को समझाइश दी गई है कि इस तरह की लापरवाही न करें।