रेलवे पटरियों को चुराने वाले आरोपी पकड़े
दमोह | आरपीएफ द्वारा रेल संपत्ति चोरी करने के मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसके द्वारा अन्य लोगों के नाम बताए गए हैं। गुरूवार को आरपीएफ की अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की तलाशी में जुटी रही। वारदात दमोह और कटनी के बीच सगौनी के आसपास हुई है। हालांकि मामला बड़ा होने के चलते अधिकारी कुछ भी बताने से बच रहे हैं। बताया गया है कि आरोपियों द्वारा टीम बनाकर रेलवे की पटरी की चोरी को अंजाम दिया गया है। आरपीएफ द्वारा इस मामले में बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। आरपीएफ थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। आरोपियों के पकड़ने के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।