पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News After Taking The 10th Board Examination The Student Took The Answerbook Home The Teacher Arrived With The Police

10वीं बोर्ड की परीक्षा देकर छात्र घर ले गया उत्तरपुस्तिका, पुलिस के साथ पहुंचे शिक्षक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टीकमगढ़ | चंदेरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल परीक्षा केंद्र के कक्ष क्रमांक एक में गणित का पेपर चल रहा था। छात्र परीक्षा देने गए थे, समय पूरा होने पर पर्यवेक्षक ने छात्रों से कॉपी जमा करने को कहा। इस दौरान 102131779 रोल नंबर के छात्र महेश सूत्रकार निवासी मेंदवारा उत्तरपुस्तिका को जमा न करके वह अपने साथ घर ले गया। इसके साथ ही सभी छात्र अपने-अपने घर चले गए। शिक्षकों ने उत्तरपुस्तिकाओं की गिनती की तो उसमें एक कॉपी कम निकली। जिस पर सभी शिक्षकों के होश उड़ गए। इसकी जानकारी केंद्र अध्यक्ष को दी। इसमें 102131779 रोल नंबर की उत्तरपुस्तिका नहीं मिल रही थी। इसके बाद शिक्षकों ने उसका नाम पता निकालकर निकाला। दो घंटे बाद पुलिस के साथ शिक्षक उसके घर पहुंचे तो छात्र के पास उत्तरपुस्तिका मिली।
खबरें और भी हैं...