- Hindi News
- National
- Damoh News Mp News Anniversary Celebration School Children Gave Adorable Presentations Everyone Praised
वार्षिकोत्सव... स्कूल बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां, सभी ने की तारीफ
संस्था... ब्राम्हण महिला संस्कार मंच ने मनाया महिला दिवस
सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन: दमोह| शहर के सेंट जॉस स्कूल में सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि कमल चौरसिया, खेल शिक्षक राजेंद्र चौहान और लोकेंद्र सिंह, विवेक अहिरवार, संस्कार ठाकुर उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व बताया और सेवाभावी कार्य करने की प्रेरणा दी। इस दौरान हम होगें कामयाब एक दिन गान से कार्यक्रम का समापन किया गया। एनएसएस अधिकारी विनय दुबे ने सभी का आभार माना।
तेंदूखेड़ा| ग्राम समनापुर के पीसी जैन स्कूल में प्रथम वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। प्राचार्य अंतिम जैन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों के ज्ञान के साथ-साथ मनोबल एवं कार्य कौशल का विकास होता है। इस दौरान गोजन सिंह, राजकुमार जैन, प्रहलाद पाल, चेतराम पाल, नोनेलाल यादव, रामेश्वर यादव, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, राजू सिंह ठाकुर, धीरेंद्र यादव सहित अनेक ग्रामवासी मौजूद थे। कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम वासियों द्वारा सहयोग प्रदान किया।
नरसिंहगढ़| ब्राह्मण महिला संस्कार मंच द्वारा महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान देश की सफल महिलाओं को याद किया और उनके बताए गए रास्तों पर चलने की बात कही। कार्यक्रम में महिलाओं ने कविताएं एवं गानों की प्रस्तुति दी। इस दौरान केक काटा गया। महिलाओं ने कहा कि आज के समय में देश की हर नारी को आगे आना चाहिए। महिलाएं हर क्षेत्र में उन्नति कर रहीं हैं। ग्रामीण परिवार में महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग नहीं हैं, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना होगा। इस मौके पर जनपद सदस्य संगीता श्रीधर, ज्योति चौबे, राहुल चतुर्वेदी, पदमा तिवारी, प्रभा तिवारी, अनीता वैध, सुमेधा दुबे, कीर्ति दुबे और मनीषा मौजूद रहीं।