- Hindi News
- National
- Damoh News Mp News Awards Given For Excellent Work To Anganwadi Workers And Assistants
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार दिए
जटाशंकर धाम के पास सामुदायिक भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलास्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर दमोह विधायक राहुल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा आज विश्व महिला दिवस पर पूरा विश्व महिलाओं की उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को याद कर रहा है हम सभी महिलाओं द्वारा समाज को दिए गए योगदान के लिए नतमस्तक हैं कहते हैं कि बेटे भाग्य से होते हैं लेकिन बेटियां सौभाग्य से होतीं हैं। महिला सम्मेलन का आयोजन मेरा स्वाभिमान के नाम से किया गया।
आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्व-सहायता समूहों में शामिल महिलाओं ने मंच पर आकर समूहों से जुड़कर उनकी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता एवं आजीविका संवर्धन से उनके जीवन में आये बदलाव के अनुभव साझा किए। कलेक्टर तरुण राठी ने बताया कि आजीविका मिशन द्वारा स्वसहायता समूहों में शामिल महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन उपयोग करने की आदत विकसित करने एवं माहवारी के दौरान स्वच्छता एवं सावधानियों के बारे में संवेदनशील बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत मिशन द्वारा समता सखी संकल्पना की शुरुआत की गई है।

समता सखियों द्वारा विद्यालयीन किशोरी बालिकाओं एवं ग्रामों में निवासरत महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता एवं जागरूकता के साथ साथ सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराने का कार्य भी करेगी। समता सखियों को अपने व्यवसाय को संचालित करने मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार योजना के माध्यम से एक लाख रुपए का ऋण उपलब्ध कराया गया है। महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिए गए।
पांच लाड़ली लक्ष्मियों एवं 2 प्रधान मत्री मातृवंदना की महिलाओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। जिला उद्योग केंद्र द्वारा महिला उद्यमियों को एक करोड़ बीस लाख रुपए के चेक वितरित किए गए। अंत में 25 समता सखियों को मेरा स्वाभिमान अभियान के लिए अतिथियों ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।