- Hindi News
- National
- Damoh News Mp News Bhajan Essay Competition On Savitri Bai Phule39s Death Anniversary
सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर भजन, निबंध प्रतियोगिता हुई
दमोह| अपना पूरा जीवन समाज के वंचित तबके खासकर महिलाओं और दलितों के अधिकारों के लिए लगाने वाली माता सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर डॉ. अंबेडकर प्रतिष्ठान नई दिल्ली सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत करनपुरा में विभिन्न कार्यक्रम हुए।
सर्वप्रथम मां सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद माता सावित्री बाई फुले के जीवन पर आधारित भजनों एवं लोकगीतों की प्रस्तुतियां दी गई। बांसातारखेड़ा युवा मंडल के जितेंद्र सिंह ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले ने अपना पूरा जीवन महिलाओं के उत्थान एवं दलितों के अधिकारों में लगाया। जन शिक्षण संस्थान के ब्रजेश ने महिलाओं को बताया कि स्वरोजगार महिलाओं के सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण पहलू है। इस मौके पर प्रश्न मंच एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंत में पुरस्कारों एवं प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।