- Hindi News
- National
- Damoh News Mp News Bike Collided With Tree Near Shahgarh One Killed Two Injured
शाहगढ़ के पास पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल
शाहगढ़ | बुधवार की दोपहर में छतरपुर जिले की बम्होरी गांव से शाहगढ़ की ओर आ रही अनियंत्रित बाइक सागौन के पेड़ से टकराकर गिर गई हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मदनतला घाटी पर सामने से आ रही जीप के चालक द्वारा बाइक को साइड न दिए जाने से अनियंत्रित होकर सागौन के पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक के सबसे पीछे बैठे छक्की खंगार के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं फुल दस पटेल व एक अन्य को गंभीर चोटें आई।