पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jabera News Mp News Bolero Overturned At High Speed Uncontrolled One In Critical Condition

तेज रफ्तार बोलेरो गड्ढे से बेकाबू हो पलटी, एक की हालत गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दमोह-जबलपुर हाइवे पर रविवार की दरम्यानी रात 1.30 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो कार गड्ढे की वजह से अनियंत्रित होने से जंगल के अंदर जाकर पलट गई। हादसे में कार में सवार 10 लोगों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। शेष 9 को मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार खजुराहो के बमीठा निवासी एक जैन परिवार रविवार की रात एक शादी समारोह में शामिल होने बोलेरो नंबर एमपी 34 टी 0727 से जबलपुर जा रहा था। रात करीब डेढ़ बजे जबेरा सटघटिया पर तेज गति बोलेरो गड्ढे में अनियंत्रित होकर सड़क छोड़कर जंगल में 50 फीट अंदर जाकर पलट गई। हादसा इतना खतरनाक था कि बोलेरो के चारों पहिए आसमान की ओर हो गए। गनीमत रही कि बोलेरो में सवार 10 लोगों में से बमीठा खजुराहो निवासी संभव पिता सुरेश जैन 24 को गंभीर चोटें आने की वजह से जबेरा सीएचसी में भर्ती करना पड़ा। वहीं 9 लोगों को हादसे में मामूली चोटें आने की खबर है। सभी घायलों को डायल 100 से उपचार के लिए जबेरा सीएचसी में लाया गया। जिनका उपचार होने के बाद दूसरे वाहन से अपने घर लौट गए हैं। गौरतलब है कि दमोह-जबलपुर हाइवे सिंग्रामपुर से जबेरा तक भारी भरकम गड्ढे की वजह से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। हाइवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए दमोह-जबलपुर हाइवे हादसों का अड्डा बना हुआ है। इसके बावजूद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।

सिंग्रामपुर की सटघटिया के पास रविवार की दरम्यानी रात हुआ हादसा

खबरें और भी हैं...