पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 2 गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हटा | नगर के फोर लाइन पर राय पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार एक बस से बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार नरसिंहगढ़ से मड़ियादो बारात लेकर जा रही यात्री बस नंबर एमपी 34 पी 0240 ने राय पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने जा रहे बाइक नंबर एमपी 34 एमजे 7773 को टक्कर मार दी। जिसमें बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद 100 डायल मौके पर पहुंची। जिसमें घायल राजू पिता झुन्नी वर्मन 40 एवं अरविंद पिता जमुना वर्मन 22 निवासी हटा को सिविल अस्पताल हटा में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
खबरें और भी हैं...