पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली मिलन समारोह में झूमे व्यापारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गणेशपुरम में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने मंच पर लगाए ठुमके

रंगपंचमी पर्व पर शनिवार को जगह जगह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। युवा व्यापारी संघ द्वारा हटानाका के पास गणेशपुरम में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। दोपहर से शुरू हुआ कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। कार्यक्रम के दौरान जहां दाल बाटी का सहभोज कार्यक्रम रखा गया। वहीं बाहर से आईं कलाकारों ने मंच पर ठुमके लगाए।

डीजे पर बजने वाले फिल्मी गीतों पर कलाकारों ने मंच पर नृत्य कर सभी को झूमने मजबूर कर दिया। इस दौरान व्यापारी भी जमकर झूमे। इस मौके पर डॉ. प्रेमलता नीलम, युवा व्यापारी संघ से लता केसरवानी, भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य, सिद्धार्थ मलैया, सांसद प्रतिनिधि आलाेक गोस्वामी, युवा व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय यादव, दमोह विधायक प्रतिनिधि पवन गुप्ता, समस्त व्यापारियों सहित शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

व्यापारी संघ से लता केसरवानी, भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य, सिद्धार्थ मलैया, सांसद प्रतिनिधि आलाेक गोस्वामी, युवा व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय यादव, दमोह विधायक प्रतिनिधि पवन गुप्ता, समस्त व्यापारियों सहित शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
खबरें और भी हैं...