पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News Called On The Circuit House Hill Under The Pretext Of Meeting A Wife Living In A Maiden Then Strangled Her To Death

मायके में रह रही पत्नी को मिलने के बहाने सर्किट हाउस पहाड़ी पर बुलाया, फिर चुन्नी से गला रेत कर हत्या की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

{हत्या के बाद नशे में घूम रहा था पति {कोर्ट में चल रहा था दहेज प्रताड़ना का केस

कोतवाली थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस पहाड़ी पर एक पति ने मिलने के बहाने बुलाकर किशन तलैया के हिस्से की पहाड़ी पर प|ी की चुन्नी से गला रेतकर हत्या कर दी। माैके पर पति ने प|ी को बुरी तरह से पीटा भी है, प|ी के कपड़ों पर पति के पैरों के निशान भी मिले हैं। हद की बात तो यह है कि प|ी की हत्या करने के बाद पति शराब के नशे में घूमता रहा। तकरीबन दो घंटे तक पुलिस शव की शिनाख्त करने में लगी रही।

पुलिस ने बताया कि सिविल वार्ड नंबर 6 निवासी मनीषा रैकवार पति संतोष रैकवार 22 का शव सर्किट हाउस पर झाड़ियों के नीचे संदिग्ध हालत में मिला। दोपहर में पहाड़ी पर घूमने गए कुछ युवकों ने झाड़ियों के नीचे महिला का शव देखकर जिसकी सूचना डायल 100 को दी। डायल 100 टीम ने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद एसपी हेमंत चौहान, एएसपी विवेक लाल, टीआई एचआर पांडे सहित एफएसएल अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।

महिला जींस पेंट और कुर्ती पहने हुए थी, उसके दाएं हाथ के अंगूठे के ऊपर टैटू से एस लिखा है। उसके गले में काली चुन्नी लिपटी हुई थी, जिसमें दो गठाने लगीं थीं। शव को जिला अस्पताल शव गृह में रखवाया गया था। महिला के पति सिविल वार्ड नंबर 5 का निवासी संतोष रैकवार को पुलिस ने देर शाम घर से पकड़ लिया।

टीआई एचआर पांडे ने बताया कि आरोपी पति को पकड़ लिया गया है। वह नशे में है, इसलिए पूछताछ नहीं हो पाई है। हेमंत चौहान ने बताया कि मामला गंभीर है। पति के खिलाफ कोर्ट में दहेज प्रताड़ना का केस चल रहा था।

दोनों अलग-अलग रह रहे थे। गुरुवार को आरोपी पति ने प|ी को मिलने के बहाने पहाड़ी बुलाया था, इस बीच उसने वारदात को अंजाम दिया है। पूरे मामले का खुलासा शनिवार को होगा।

खबरें और भी हैं...