- Hindi News
- National
- Damoh News Mp News Celebrated 534th Prakatya Festival Of Shri Chaitanya Mahaprabhu
श्री चैतन्य महाप्रभु जी का 534वां प्राकट्य महोत्सव मनाया
प्रेमावतार भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु का 534वां प्राकट्य महामहोत्सव मनाया गया। मंगलवार को श्री गौर राधारमण मंदिर से सुबह दिव्य एवं भव्य हरिनाम संकीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। जो मंदिर से प्रारंभ हुई और शहर के मुख्य मार्गों से निकली। रास्ते में जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। लोगों ने फूल वर्षाकर स्वागत किया दर्शन पूजन किया। शाम को मंगलाआरती भजन संकीर्तन किया गया। दोपहर में अन्नकूट दर्शन पूजन हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही