- Hindi News
- National
- Hata News Mp News Children Are Giving Exams While Sitting Outside School
स्कूल के बाहर बैठकर परीक्षा दे रहे हैं बच्चे
पटेरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सोजना मे बोर्ड परीक्षा देने के लिए छात्र छात्राओं को खुले आसमान के नीचे बैठना पड़ रहा है। प्राचार्य मुकेश चौबे ने बताया कि दसवीं कक्षा मे 319 और बारहवीं में 140 छात्र छात्राएं परीक्षा देने के लिए आ रहे हैं जो पूरे बच्चे कमरों मे नहीं बैठ पाते है तो उन्हें बाहर पेड़ के नीचे बैठाना पड़ता है। 32 छात्र छात्राएं ही बाहर बैठती हैं। इस सबंध मे वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है जो बच्चे बाहर बैठ रहे हैं उन बच्चों को डेस्क की व्यवस्था की गई और कमरों में बैठने वाले बच्चे जमीन पर ही बैठकर परीक्षा दे रहे हैं।
इस सबंध मे जिला शिक्षा अधिकारी पीपी सिंह ने बताया कि सोजना गांव मे बच्चे बाहर बैठने की जानकारी प्राप्त हुई थी इस फर वहां अतिरिक्त कक्ष जिनका निर्माण पूर्ण हो चुका है उन कक्षों मे बच्चों के बैठाने की व्यवस्था की जाएगी।
हटा। साेजना परीक्षा केंद्र पर पेड़ के नीचे बैठकर परीक्षा देते विद्यार्थी।