बम्होरी माला में महिलाओं को दिए गए सम्मान-पत्र
महिला दिवस पर बम्होरी माला में अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व स्वास्थ्य कार्यकर्ता का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम सरस्वती पूजन से सम्मान समारोह का शुभारंभ किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा, साक्षी राय, आकांक्षा खरे, वर्षा राजोरिया, सोनाली चौहान ने महिलाओं के सम्मान में विचार व्यक्त किए। अतिथियों में नोहटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी, सतेंद्र सिंह ने कहा महिलाएं पुरुषों से कम नहीं हैं और वे हर क्षेत्र में तरक्की कर रही हैं तथा देश के विकास में महती योगदान दे रही हैं। इस अवसर पर नर्मदा राय, सरपंच जमाल खान, बबलू सिंह, अमजद खान, हीरा लाल सेन, बबलू चौबे, अनिल राजोरिया, जगदीश अहिरवार, गोकुल अवस्थी सहित बड़ी संख्या में सरपंच-सचिव मौजूद रहीं।
इनका हुआ सम्मान: इस दौरान छात्रा सोनाली चौहान, शिक्षिका पूजा राजवंशी, पुष्पलता मिश्रा, साविता यादव, शिवांश तोमर, लीला विश्वकर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गायत्री मिश्रा, कुंती यादव, एकता गौर, सीता ठाकुर, सविता तिवारी, सुधा सिंह सुमन, अन्य क्षेत्र से सुमन ठाकुर, चेनकला विसेन, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता आकांक्षा खरे, पोस्टमास्टर, वर्षा राजोरिया, शिक्षिका प्रतिभा राय, लखनी हेमा, अंजो बाई अहिरवार, कुसुम रैकवार, रमाबाई राय को मंच से सम्मानित किया।